Showing posts with label महात्मा गांधी. Show all posts
Showing posts with label महात्मा गांधी. Show all posts

2 October 2013

"mahtma gandhi: a great thinker"महात्मा गांधी :एक महान विचारक !

                        
           महात्मा गाँधी का जन्म २ अक्टूबर १८६९ कों गुजरात स्थित कठियावाड़ प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर पोरबंदर नामक कसबे में हुआ था |महात्मा गाँधी{१८६९-१९४८} कों भारत में जन आंदोलन का जनक  कहा जाता हैं ,जन आंदोलनों से ही उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि प्राप्त हुई |इन्हें इस उपाधि से सम्मानित करने वाले आधुनिक भारत के महान विचारको में से रविन्द्रनाथ टैगोर{१८६१-१९४१} भी थे | ‘बोस’ ने इन्हें “राष्ट्र-पिता” कहा |आम आदमी उन्हें ‘बापू’ कहकर पुकारते थे |

       गाँधी जी रस्किन ,थोरयु और टालस्टाय जैसे पश्चिमी चिंतकों  से जीवन भर बहुत प्रभावित रहे,हालाँकि उन्होंने पश्चिमी सभ्यता की कुछ अच्छी बातो कों भारतीय चुनौतियों के हिसाब से बदला| वे प्रबल आर्थिक विचारों से भी अच्छी तरह परिचित थे और मार्क्स की ‘हैंडबुक आफ मार्क्सवाद’ स्मिथ की रचना ‘द वेल्थ आफ नेशन’ और स्नेल  की ‘प्रिंसिपल आफ इक्विटी’ से प्रभावित थे | टालस्टाय का प्रेम में विश्वास और ‘शरमन आन द माउन्ट’ की शिक्षा ,बाईबिल और न्यू टेस्टामेंट तथा थोरयु की सविनय अवज्ञा की अवधारणा ने उन्हें बहुत प्रभावित किया |

Featured post

जीवन हैं अनमोल रतन ! "change-change" & "win-win" {a motivational speech}

जीवन में हमेशा परिवर्तन होता ही रहता हैं |कभी हम उच्चतर शिखर पर होते हैं तो कभी विफलता के बिलकुल समीप |हमे अपने स्वप्नों की जिंदगी वाली स...